बहरागोड़ा : राशन नहीं मिलने से नाराज़ ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय गेट पर किया प्रदर्शन बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत स्थित कुलियांक गांव के उज्जला महिला समुह जन वितरण प्रणाली दुकान से कार्डधारियों को समय पर खाद्यान्न नहीं मिल रहा है. अनाज देने से पूर्व ऑनलाइन पंजीकृत भी कर लिया जा रहा. इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को पाथरी पंचायत के मुखिया व उपमुखिया के नेतृत्व में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया. उसके बाद उपमुखिया अभिजीत दास ने सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात की और समस्या से अवगत कराया. इसे लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को भी एक ज्ञापन सौंपा गया था. ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू के हाथों जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन सौपा. जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल आरोपी दुकानदार पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया तथा सभी कार्डधारियों को बकाया अनाज दो दिन के अंदर उपलब्ध कराने आश्वासन दिया. इस मौके पर लक्ष्मण बेहरा, अमलेंदु बेहेरा, दिलीप कुमार मुंडा, शम्भू बेहरा, आदित्य धरा,भानु चरण ढाल, दिलीप बिसाल, गिरिधारी बेरा, लखन धाउरिया, पसुपति जेना, निरंजन बिसाल, बनमाली बेहरा, आकुल बेहरा, रबी बेहरा आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी