राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन ने राजभवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित समारोह में बेबी देवी को झारखंड मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी सम्मिलित हुए। मौके पर मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मंत्री पद की शपथ लेने पर श्रीमती बेबी देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ज्ञात हो की शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो जाने के बाद से ही उनकी धर्मपत्नी बेबी देवी को मंत्रिमंडल में स्थान दिए जाने की चर्चा जोरो पर थी . पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी उनसे मुलाकात की थी.

वैसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह कदम काफी चर्चा में है . उन्होंने अपने किसी भी साथी के परिवार को कभी अकेला नहीं छोड़ा . और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहे . बेबी देवी को मंत्रिमंडल में शामिल करना भी उसी की एक कड़ी है . इससे पहले वे हाजी हुसैन अंसारी के मामले में भी ऐसा कर चुके हैं . उनके पुत्र हफिजुल अंसारी को भी पिता के निधन के बाद मंत्रिमंडल में शामिल किया था आज वो मधुपुर से विधायक और सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री भी हैं .










