चाकुलिया प्रखंड के कुचियासोली पंचायत अंतर्गत बालीबांध उत्क्रमित उच्च विद्यालय का मैट्रिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इस वर्ष विद्यालय से कुल 75 विद्यार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें से 50 प्रथम श्रेणी, 23 द्वितीय श्रेणी में तथा दो तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। विद्यालय की छात्रा प्रियंका महतो 91% यानी कुल 455 अंक प्राप्त कर टॉपर बनी है। दूसरे स्थान पर 90.% यानी 451 अंक के साथ पूजा महतो तथा तीसरे स्थान पर 86% यानी 430 अंक के साथ संदीप महतो रहे हैं। खास बात यह है कि प्रियंका महतो एवं पूजा महतो दोनों जुड़वा बहन है जिन्होंने पहला एवं दूसरा स्थान हासिल किया है।










