दुमका में ब्यूटी पार्लर संचालक महिला की हत्या, हंसडीहा में बंद पड़े खदान से मिला शव दूसरा पति और एक अन्य हिरासत में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुमका : दुमका के हंसडीहा पुलिस ने रसिकपुर में बंद पड़े खदान से एक महिला का शव बरामद किया है। बताया जाता है कि महिला श्रृंगार ब्यूटी पार्लर नाम से ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थी। पुलिस ने महिला के पर्स में मिले कागजात के आधार पर उसके पहले पति विनोद जायसवाल को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। बताया जा रहा है कि मृतका के पहले पति विनोद थे। इसके बाद वह  प्रकाश मंडल के साथ मंदिर में दूसरी शादी रचाकर दुमका के रसिकपुर स्थित मुनि बाबा कुटिया के समीप किसी किराए के मकान में रहकर पार्लर चलाती थी। महिला का अपने पहले पति से एक बेटी व एक बेटा है। घटना के दिन दोनों बच्चे अपने पिता के पास हंसडीहा में थे।

इधर, शव के गर्दन व चेहरे पर गोली के निशान देख आशंका जताई जा रही है कि पहले गोली मारकर महिला की हत्या कर दी गई और उसके बाद शव को ठिकाने लगाने की नियत से हंसडीहा में बंद पड़े एक खदान में शव को रस्सी में बांधकर फेंक दिया। गनीमत रही कि शव गहरे पानी की बजाय बीच में ही पत्थर में फंसकर रह गया। शव के समीप बोरे में भरा पत्थर, मंगलसूत्र आदि बरामद हुए हैं। देर शाम मृतका के भाई चंदन जायसवाल के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस इस मामले में महिला के दूसरे पति व बिहार के बांका जिले के एक मुखिया प्रकाश मंडल के साथ-साथ उसकी पत्नी व बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हंसडीहा थाना प्रभारी रोहित कुमार ने कहा कि पुलिस हत्या की इस गुत्थी को जल्द सुलझा लेगी। इसके लिए तकनीकी सेल की मदद ली जा रही है। हाल ही में नए थाना प्रभारी ने हंसडीहा में प्रभार लिया है ऐसे में इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना इनके लिए एक चुनौती होगी l

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी