सिंहभूम लोकसभा सीट के हार की समीक्षा करने चाईबासा पहुंचे भानु प्रताप शाही संगठन के नेताओं से मिले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा : सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद पार्टी हार के कारणों पर समीक्षा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन शुरू हो गया है। आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह चाईबासा पहुँचे। दोनों ने यहाँ पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जिला अध्यक्ष और अन्य नेताओं के साथ समीक्षा किया। लोकसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी मंथन किया और विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि हार के जो भी कारण हैं, उन बिंदुओं पर चर्चा करते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनाने से इसलिये दूर है, क्योंकि कोल्हान में भाजपा को सीटें नहीं मिल पाई। इसलिये आगामी विधानसभा चुनाव में कोल्हान क्षेत्र के सीटों पर पार्टी की जीत पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कॉंग्रेस और झामुमो ने क्षेत्र के लोगों को बरगलाने का काम किया। लेकिन उनका झूठ ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगा और आनेवाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत होगी।

और पढ़ें

अतिथि भवन होटल मामले में झारखण्ड के डीजीपी जमशेदपुर एसएसपी और सितारामडेरा थाना प्रभारी हाई कोर्ट में हुए हाज़िर कोर्ट ने 48 घंटे में सील खोलने का दिया आदेश अनुसंधान के तरीके पर जताई कड़ी नाराजगी

जमशेदपुर : उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’