चाकुलिया में चड़क पूजा की धूम अनुष्ठान के तीसरे दिन जमीन पर लेटकर मंदिर पहुंचे भोक्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित चंडेश्वर शिव मंदिर में शुक्रवार से शुरू हुई पांच दिवसीय चड़क पूजा के तीसरे दिन भोक्ताओं ने जमीन पर लेटते हुए मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा की. भोक्ताओं ने पक्का घाट तालाब में स्नान कर गाजे बाजे के साथ जमीन पर लेटते हुए मंदिर पहुंचे और श्रद्धा पूर्वक भगवान शिव की पूजा की. भोक्ताओं को देखने के लिए मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. इस मौके पर भोक्ता अशोक दास, मुन्ना भारती, निताई गोप, हारो सीट, पोका नामता, उत्तम नाथ, स्वपन दास, तरूण नामता, अर्जुन दास, आनंद भारती, गणेश गताइत, बेसुदेव नाथ, हेमंत नाथ, तन्मय शीट, विक्की बेरा समेत अन्य भोक्ता उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी