चाकुलिया के तुलसीबनी शिवराम आश्रम परिसर में शिव मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत के जोड़ाम गांव में स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम परिसर में सोमवार को भगवान शिव की प्रस्तावित मंदिर निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चर के साथ हुआ. इस अवसर पर प्रस्तावित भोले शंकर के मंदिर के भूमिपूजन के लिए आश्रम के पुजारी आनंद ब्रम्हाचारी ने विधिवत पूजा अर्चना कर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. तत्पश्चात् भूमि पूजन, शिलान्यास व धर्मध्वजा का पूजन किया गया. इस दौरान पुजारी आनंद ब्रम्हाचारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंदिर के निर्माण में पूरे क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे. इस मौके पर प्रणव बेरा, विशाल चौधरी , लक्ष्मीप्रिया चौधरी , भागवत सोरेन, अक्षय नायक, तुषार बेरा, सुकान्त नायक, कृष्णा महतो, महादेव दियाशी, संजय महतो, सुभाष महतो आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

अतिथि भवन होटल मामले में झारखण्ड के डीजीपी जमशेदपुर एसएसपी और सितारामडेरा थाना प्रभारी हाई कोर्ट में हुए हाज़िर कोर्ट ने 48 घंटे में सील खोलने का दिया आदेश अनुसंधान के तरीके पर जताई कड़ी नाराजगी

जमशेदपुर : उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’