कैरव गांधी अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार चार पहिया वाहन जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : जमशेदपुर के हाई प्रोफाइल कैरव गांधी अपहरण मामले में पुलिस को एक बड़ी और निर्णायक सफलता हाथ लगी है। इस हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील केस में पुलिस ने बेहद सूझ-बूझ, धैर्य और रणनीतिक चतुराई के साथ कार्रवाई करते हुए तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, अपहरण में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन भी जब्त कर लिया गया है। इस पूरे ऑपरेशन की सबसे अहम बात यह रही कि पुलिस ने जांच से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों को पूरी तरह गोपनीय रखा, ताकि अपराधियों को किसी भी तरह का संकेत या भागने का मौका न मिल सके। पुलिस की यह रणनीति पूरी तरह सफल रही और अपराधी अपने ही जाल में फंसते चले गए।

सूत्रों के मुताबिक, इस अपहरण कांड में फिरौती की एक भी रकम नहीं दी गई, जो पुलिस की सख्त निगरानी और दबाव का साफ संकेत है। लगातार की गई तकनीकी निगरानी, लोकेशन ट्रैकिंग और जमीनी स्तर पर खुफिया इनपुट के दम पर पुलिस ने पूरे नेटवर्क को धीरे-धीरे घेर कर तोड़ा।

फिलहाल पुलिस द्वारा गहन छानबीन और आरोपियों से सघन पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि इस केस से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं। सूत्रों का दावा है कि अगले 48 घंटों के भीतर पुलिस इस अपहरण कांड का पूरा पर्दाफाश कर सकती है, जिससे इस साजिश से जुड़े अन्य चेहरों पर भी से पर्दा उठेगा।

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी