लालडीह आश्रम में रामकृष्ण परमहंस देव जी की जन्म जयंती मनाई गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय श्री श्री राम कृष्ण आश्रम, लालडीह में रामकृष्ण परमहंस देव जी की 191 वीं जन्म जयंती एक कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 4:30 बजे मंगल आरती के साथ हुई तत्पश्चात 5:00 बजे से रामकृष्ण परमहंस देव जी की पूजा अर्चना, हवन,चंडी पाठ व गीता पाठ हुए। तदोपरांत अपराहन 2:00 बजे से नारायण सेवा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जो शाम तक चली । संध्या 6:30 बजे से श्री श्री राम कृष्ण आरती व कथा अमृत तथा ठाकुर नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय भक्त जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि उक्त आश्रम की स्थापना श्रीमद् स्वामी पूर्णानंद जी महाराज द्वारा वर्ष 1958 में की गई थी। इस संबंध में अपना वक्तव्य रखते हुए आश्रम के अध्यक्ष संजय कुमार बोस ने कहा कि हम तो केवल निमित्त मात्र हैं आश्रम के प्रतिष्ठाता स्वामी पूर्णानंद जी महाराज द्वारा पूर्व से चलाई जा रहे सेवा मूलक कार्यों को हम आज तक करते आ रहे हैं । आश्रम के तरफ से वस्त्र वितरण दवा वितरण जैसे कार्यक्रम तो पूर्व से ही करते आ रहे है किंतु अब स्थाई रूप से निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने पर विचार किया गया है, आगे गुरुदेव जी की मर्जी । उन्होंने कहा कि हमें अत्यंत खुशी है आश्रम के संचालन व्यवस्था में जुड़े सभी भक्तगण एवं लालडीह निवासी संपूर्ण आस्था विश्वास और श्रद्धा के साथ मानव की सेवा मूलक कार्य में जुड़े हुए हैं और सभी यथा साध्य सहयोग कर कार्यक्रम को सही दिशा देते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जय श्री श्री राम कृष्ण आश्रम, लालडीह के प्रबंधक अमलेन्दु शेखर त्रिपाठी, अध्यक्ष संजय कुमार बोस, महासचिव स्वरूप चंद वड़ाल,कोषाध्यक्ष अमित राय व मिठू राय चौधरी कार्यकारिणी समिति सदस्य रमेश शर्म, संजय रजक, तपन बेरा विकास पाल, पिरी बाबू, संगीता बोस, मल्लिका राय, मौसमी चौधरी, गोपाल कौरी, अमित अग्रवाल,एस एस त्रिपाठी, शंकर बोस, स्वरूप कुमार, बुबाई रक्षित, बासु पात्रा, अमित सेन आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी