भाजपा ने मुसाबनी प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षको को किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत चापड़ी ग्राम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने प्रखंड प्रमुख सह जिला अध्यक्ष रामदेव हेंब्रम के नेतृत्व में प्रखंड के प्रतिभाशाली  युवक-युवतियों को सम्मानित किया गया l प्रदेश नेतृत्व के द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत पाथर गोड़ा टुमांगकोचा में सबर और बिरहोर बच्चों को मुफ्त ट्यूशन पढ़ा रहे मुगली सबर ,केन्दाडीह में फ्री कोचिंग करा रहे आशीष दास, फुटबॉलर सरस्वती सबर ,चापडी गांव में लड़की फुटबॉल टीम बनाने में अग्रसर दिव्या टुडु, कुमीर मुड़ी गांव में  लड़के और लड़कियों को फुटबॉल के प्रति और पढ़ाई लिखाई के लिए प्रेरित कर रहे हैं इसके अलावा आजाद हेम्ब्रम  को भी सम्मानित किया गया l

जिला अध्यक्ष रामदेव हेंब्रम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा  कि भाजपा समाज के उन युवाओं को मान सम्मान देने का काम कर रही है जो समाज के उत्थान में एड़ी चोटी एक कर युवाओं को खेल, शिक्षा स्वास्थ्य और समाज को जागरूक करने का काम कर रहे हैं समाज में कोई भी आवश्यकता होगी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अनुसूचित जनजाति मोर्चा हमेशा आगे रहेगी! कार्यक्रम में मुख्य रूप से घाटशिला विधानसभा प्रभारी प्रमित पूर्ति, जिला उपाध्यक्ष लीटाराम मुर्मू, बागुन केराई, नाइके बाबा सुनाराम सोरेन ,अंतू हसदा , लखन मुरमू धनीराम हेमरोम राजाराम मुर्मू और ग्रामीण उपस्थित रहे!

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी