शिबू कालिंदी के घर पहुंची भाजपा मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह तिरपाल एवं आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोकपाड़ा पंचायत के कोकपाड़ा गांव निवासी शिबू कालिंदी का घर विगत दिनों तेज आंधी और वर्षा की भेंट चढ़ गया l इस प्राकृतिक आपदा के कारण उनका उनका मिट्टी का कच्चा घर क्षतिग्रस्त हो गया l

इस घटना की खबर जब धालभूमगढ़ के युवा भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह को हुई तो उन्होंने तत्काल इस बात से भाजपा धालभूमगढ़ मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह को अवगत करवाया l

इसके बाद मंडल अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल  पर पहुंची और प्राकृतिक आपदा में घर गिरने से घायल शिबू कालिंदी का हाल – चाल लिया l इस दौरान भाजपा नेताओं ने पाया की भीषण आंधी – तूफ़ान के कारण शिबू कालिंदी का मिट्टी का घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है l साथ ही उसके घर का टाली का बना छप्पर भी तूफ़ान में उड़ गया है l

मौके पर पहुंचे मंडल अध्यक्ष एवं पंचायत समिति  सदस्य संदीप भालू ने  तत्काल पीड़ित परिवार को एक तिरपाल और अवश्यक राहत सामग्रियां उपलब्ध करवाया और उनकी समस्याओं को जिला प्रशासन तक पहुँचा कर मदद उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया l

मंडल अध्यक्ष काकुली ने कहा की इस घटना के 3-4 दिन बीत जाने के बावजूद  प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है और न ही जन  प्रतिनिधियों ने अब तक पीड़ित परिवार की सुध ली है। इससे पीड़ित परिवार में भारी नाराजगी और निराशा है। चिंताजनक बात यह है कि शिबू कालिंदी को अब तक न तो कोई सरकारी आवास योजना का लाभ मिला है और न ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें घर उपलब्ध कराया गया है, जिससे उनकी स्थिति और भी दयनीय हो गई है।

भाजपा नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार का सर्वे कर उन्हें उचित मुआवजा और आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे सुरक्षित जीवन जी सकें। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष  काकुली सिंह के साथ वार्ड सदस्य संदीप भालू , भाजपा कार्यकर्त्ता विमल सिंह मुंडा ,जयप्रकाश सिंह, श्रवण सिंह ,  आशीष कैवरतो , मनोज विषयी समेत अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी