56 यूनिट रक्त संग्रह के साथ ईचा गांव मे सम्पन्न हुआ रक्त दान शिविर,ईचा राज परिवार के साथ कई लोगों ने किया रक्तदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा –  राम मंदिर अयोद्धा मे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर   सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र मे पड़ने वाले ईचा गांव की रघुनाथ मंदिर प्रांगण मे आज एक रक्तदान शिविर का सफलता पूर्वक आयोजन सम्पन्न हो गया, इस रक्तदान शिविर मे भगवान के प्रति अपनी आस्था एवं विश्वास प्रकट करते ईचा राज परिवार के तमाम सदस्य के ईचा गांव कई लोगों ने अपना रक्तदान किया,इस कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने के उद्देश्य से रक्त दान करने वाले लोगों के लिए अल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी !

रक्तदान शिविर मे चाईबासा के CS के डॉक्टर भारती मिंज एवं अन्य

रक्त दान शिविर की निगरानी के पहुंची चाईबासा CS डॉक्टर भारती मिंज 

ईचा गांव मे आयोजित इस रक्तदान शिविर की निगरानी के लिए खुद चाईबासा की मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर भारती मिंज पहुंची थी,उनके साथ चाईबासा सदर अस्पताल के उपाधिक्षक शिवरण हांसदा भी पहुंचे थे, जिनके मार्गदर्शन पर स्वास्थ्यकर्मियों रक्तदान के लिए बनाये गये सारे दिशा – निर्देशों का पालन करते हुए कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह कर चाईबासा ब्लड बैंक ले जाया गया !

इस अवसर पर राजेश्वर सिंह देव,श्रवण सिंहदेव,निर्मल सिंह देव,प्रदीपा सिंहदेव,बैधनाथ सिंहदेव,सपन सिंहदेव,जितेश सिंहदेव,जयदीप सिंह देव,कुलदीप सिंह देव,बिश्वजीत दरीपा , मालवीर सिंह,भाखरी चरण कर,बासु सिंहदेव आदी उपस्थित रहे ॥

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी