Chaibasa :-सदर थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 03/7/23 को सदर थाना द्वारा औचक रूप से लॉटरी विक्रेताओं के विरुद्ध छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बड़ी बाजार से मो० सैफ, उम्र- 22 वर्ष , पिता:- मुहम्मद नकीम कुरैशी, बड़ी बाजार निवासी एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी टुंगरी निवासी अजय घोस ,उम्र करीब 42 वर्ष, पिता :–स्व०पशुपती घोस, सा० न्यू० को लॉटरी विक्री करते हुए पुलिस के द्वारा रंगेहाथ पकड़ा गया । पकड़े गए व्यक्तियो केविरुद्ध सदर थाना कांड संख्या 73/22 दिनांक 03/7/23 सुसंगत धाराओ के तहत अंकित करते हुए ,पकड़ाए दोनों आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित करने के बाद चाईबासा मंडल कारा भेज दिया गया है, वहीं सदर थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि अवैध कार्यो में संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध पुलिस द्वारा औचक रूप निरिक्षण करते हुए से कारवाई करने का अभियान आगे भी जारी रहेगा !










