सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की टीम ने किया जमशेदपुर के पूजा पंडालों में रात्रि भ्रमण समस्याओं का किया समाधान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : पूरे पूर्वी सिंहभूम जिला में दुर्गा पूजा समारोहों के आयोजन में पूजा कमिटियों से जिला प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने एवं उनकी समस्याओं को सक्षम अधिकारियों तक पहुँचाने कर उनका त्वरित समाधान करवाने की दिशा में पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की पूरी टीम दिन- रात पूजा पंडालों में भ्रमणशील है l इसी क्रम में समिति के सचिव हर्ष यादव , विवेक सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य सन्नी कुमार ने जेम्को बस्ती , टिनप्लेट , गोलमुरी एवं बारिगोडा क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों का रात्रि भ्रमण किया एवं पूजा कमिटियों द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया l साथ ही दुर्गा पूजा कमिटियों की समस्याओं से भी अवगत हुए l इस क्रम में यह पाया गया की जेम्को फुटबॉल मैदान टेम्पो स्टेंड के पास वाले पूजा पंडालो के पास बिज्लोई के तार काफी नीचे झूल रहे हैं l हर्ष यादव ने इस बात को संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारीयों से संपर्क कर समाधान करवाने की बात कही l इसके अलावा अधिकांश पूजा पंडालो के बाहर मैदान में कीचड की समस्या सामने आयी इसके लिए तुरंत जुस्को के अधिकारीयों से बात कर स्लैग गिरवाने का अनुरोध किया गया l

सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के सचिव विवेक सिंह ने कहा की वर्तामन में जिले के उपायुक्त के अथक प्रयासों और बेहतर प्रबंधन क्षमता का पूरा नज़ारा पूजा कमिटियों के आयोजनों की तैयारियों में दिख रहा है l  उन्होंने पूजा कमिटियों से भी  निवेदन किया की जिला प्रशासन के दिशा – निर्देशों के अन्दर ही आयोजन करें ताकि पूजा समारोह को सुगमता से निपटाया जा सके l इसके लिए पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की पूरी टीम दिन – रात पूजा कमिटियों के सहयोग के लिए तैयार है l एक अलग ग्रुप बनाया गया है जिसमे सभी पूजा कमिटियों के पदाधिकारियों को जोड़ दिया गया है l पूजा कमिटियाँ अपनी समस्यायें लोकेशन के साथ ग्रुप में डालें उनके समाधान की दिशा में त्वरित एक्शन किया जायगा l

 

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी