जमशेदपुर : आरटीआई एक्टिविस्ट व कोल्हान अवाम अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष सिर्मा देवगम ने उपायुक्त जमशेदपुर को पत्र भेज कर प्रदूषण नियंत्रण पार्षद आदित्यपुर के कनीय पर्यावरण अभियंता, मोहम्मद अफताब आलम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
डीसी को लिखे पत्र में श्री देवगम ने कहा है कि प्रदूषण नियंत्रण पार्षद आदित्यपुर के कनीय पर्यावरण अभियंता, मो0 अफताब आलम के द्वारा क्रशर संचालक बिष्णु चन्द्र चौधरी से सांठगांठ कर गलत रिपोर्ट समर्पित किया है । स्थल निरीक्षण में प्रदूषण नियंत्रण पार्षद आदित्यपुर के कनीय पर्यावरण अभियंता, मो0 अफताब आलम ने रिपोर्ट में कहा है कि दिनांक 19 मार्च 2026 को उपायुक्त-सह-अध्यक्ष खनन टास्क फोर्स पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देश के आल़ोक में मेसर्स बिष्णु चन्द्र चौधरी ग्राम-ढेंगाम, अंचल-पोटका का स्थल निरीक्षण प्रदूषण नियंत्रण पार्षद आदित्यपुर के क0पर्या0अभि0, मो0 अफताब आलम द्वारा 02 अप्रैल 2026 को श्री महावीर वेश क्रशर इकाई प्रतिनिधि के उपस्थिति में किया गया। प्रदूषण नियंत्रण पार्षद आदित्यपुर के क0पर्या0अभि0, मो0अफताब आलम द्वारा समर्पित की गई रिपोर्ट क्रम संख्या (1) में कहा है कि निरीक्षण के क्रम में क्रशर का संचालन बंद पाया गया जबकि क्रशर का संचालन नियमित रूप से रात के अंधेरे में किया जाता है। रिपोर्ट के क्रम संख्या (4) में इकाई परिसर को चारों ओर से बाऊंड्री किया गया है जबकि इकाई का संचालन पूरी तरह खुली रुप से किया जाता है, बाऊंड्री नहीं होने के कारण क्रशर की उड़ती धूल कणों से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी होती है, तालाब, कुंयें आदि का जल प्रदूषित हो रहा है। प्रदूषण नियंत्रण पार्षद आदित्यपुर के पर्या0 अभि0, मो0 अफताब आलम ने क्रशर मालिक से मोटी रकम लेकर गलत जांच रिपोर्ट समर्पित किया है। आरटीआई एक्टिविस्ट व कोल्हान अवाम अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष सिर्मा देवगम ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेज कर अवैध रूप से क्रशर संचालन करने की शिकायत की थी। शिकायत में श्री देवगम ने कहा है कि पोटका अंचल अंतर्गत ढेंगाम गाँव में पिछले 20 सालों से अवैध रुप से क्रशर का संचालन किया जा रहा है। क्रशर स्थल पर चहारदीवारी नहीं होने, फिक्स्ड स्प्रिंकलर स्थापित नहीं किया गया है, इकाई का हाऊस कीपिंग सही नहीं होने, इकाई परिसर में वृक्ष रोपण नहीं करने के साथ -साथ झारखण्ड राज्य प्रदुषण पर्षद के द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है l










