Chaibasa:- पश्चिमी सिंहभूम जिले मे पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के दिशा निर्देश पर नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान मे चाईबासा पुलिस एवं CRPF को लगातार सफलता मिल रही है,और क्षेत्र मे नक्सलियों की पकड़ लगातार कमजोर हो रही है,इसी क्रम मे आज प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नियत से गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। उक्त आसूचना के आलोक में विगत दिनांक 11.जनवरी 2023 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

इसी दौरान में विगत दिनांक 27.05.2023 से एक अभियान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।
बरामद IED को बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट :-
नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान आज दिनांक 04.06.2023 को गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम मारादिरी से कुईड़ा के बीच जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) I.ED को बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी
है ।
अभियान के दौरान बरामद सामानो की सूची :-
1. 05-05 KG का 02 I.ED विस्फोटक ।
अभियान दल मे शामिल सुरक्षा बल :-
1. चाईबासा पुलिस
2. झारखण्ड जगुआर
3. कोबरा 209 BN, 203 BN.
4. सी0आर0पी0एफ0 197 BN. 193 BN, 174 BN, 157 BN, 134 BN, 60 BN, 26BN, 07 BN. 5. बम निरोधक दस्ता झारखण्ड जगुआर!










