चाकुलिया के नया बाजार स्थित आनंद मार्ग विद्यालय द्वारा श्री श्री आनंद मूर्ति की 102 वीं जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आनंदमूर्ति की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर संगीत, कीर्तन, साधना, गुरु पूजा एवं स्वाध्याय जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के बाद प्रभात संगीत एवं नारा के साथ प्रभात फेरी निकाली गई. यह प्रभात फेरी आनंद मार्ग विद्यालय से निकाली गयी और नया बाजार मुख्य सड़क का भ्रमण करते हुए विद्यालय परिसर आकर समाप्त हुई. अंत में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की. मौके पर विद्यालय के शिक्षक अजीत कुमार महतो, सुमन कुमार साव, नवीन कुमार महतो, दीपक महतो, नरेन्द्र महतो, सतीश चंद्र मुर्मू, सुसेन मंडल समेत विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित थे.










