झारखंड राज्य जल सहिया संघ के बैनर तले शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के जल सहिया को 50 माह से मानदेय एवं प्रोत्सहान राशि का भुगतान नही होने के संबंध में चाकुलिया डाक बंगला परिसर में बैठक हुआ. बैठक के उपरांत सभी जल सहिया विधायक समीर मोहंती से मुलाकात करने कार्यालय पहुंचे. इस दौरान विधायक समीर मोहंती के अनुपस्थिति में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय और विधायक प्रतिनिधि गौतम दास को जल सहियाओ ने विधायक के नाम 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा. ज्ञापन में लिखित तौर पर कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला में कार्यरत करीब 2300 जल सहिया को विगत 30 माह से मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है. पूर्व सरकार द्वारा दिए जा रहे 1000 रू मासिक मानदेय बकाए के साथ भुगतान करें. निर्वाचन के पूर्व घोषित न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मासिक मानदेय भुगतान किया जाए. कार्यकाल मे मृत्यु होने पर अनुकम्पा का लाभ एवं 20 लाख का बीमा भुगतान का प्रावधान हो. विभाग के रिक्त पद पर वरियता एवं योग्यता के आधार पर नियुक्ति में प्रथमिकता एवं 65 वर्ष तक सेवा काल का प्रावधान हो. ठिकेदारों का कार्य न देकर जल सहिया को जल स्वछता संबधि कार्य दिया जाए तथा बकाया प्रोत्साहन राशि एवं शौचालए निर्माण कार्य का प्रोत्साहान राशि का भुगतान करने की मांग की है. इस मौके पर जिला अध्यक्ष नीतू सिंह, सचिव उषा महतो, अनिता मुंडा, सलमा हेंब्रम, बंदना महाली, रेणुका सिंह, पुष्पा गोराई, गीता महतो, मोनिका महतो, मोनिका महापात्र, रूपाली महतो, मंदाकिनी महतो, ममता मांडी, बेहुला हांसदा, चैताली महतो, रेखा हांसदा, मौशमी महतो आदि उपस्थित थे.










