चाकुलिया नगर पंचायत ने डेंगू को लेकर निकाली जागरूकता रैली एसडीओ भी रहे उपस्थित लोगों को नगर भ्रमण कर किया गया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया नगर पंचायत प्रशासन ने डेंगू के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई. यह रैली नगर पंचायत कार्यालय से निकलकर मुख्य पथ होते हुए पुराना बाजार के बिरसा मुंडा चौक पहुंची. यहां से यह रैली सरदार पाड़ा होते हुए नगर पंचायत कार्यालय आकर समाप्त हुई. इस मुहिम के तहत लोगों को अपने आसपास सफाई रखने की अपील की गई. इस मौके पर घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सह नगर पंचायत के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सत्यवीर रजक, अंचल अधिकारी जयवंती देवगम, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, नगर प्रबंध मोनीस सलाम, बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका सविता सिन्हा, सेवानिवृत शिक्षक रामस्वरूप प्रसाद यादव, कनीय अभियंता लखिंद्र महाली, प्रदीप उरांव, ग्लोरिया भेंगरा, रेणुका महतो आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी