जमशेदपुर : शिक्षक दिवस पर सम्मानित किये गए शहर के प्रसिद्ध खेल प्रशिक्षक श्याम शर्मा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के 135वीं  जन्म जयंती के उपलक्ष में सीतारामडेरा में आयोजित शिक्षक दिवस ( Teachers Day ) 2023 के  मौके पर जमशेदपुर की उभरती हुई सामाजिक संस्था राष्ट्रीय जनता संघ के तत्वाधान में  शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का विधिवत आयोजन हुआ। मौके पर उपस्थित संस्था के संस्थापक सदस्या नीतू दुबे ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर राधाकृष्णन के द्वारा शिक्षक के तौर पर किए गए उल्लेखनीय कार्यों से अवगत कराया। लोगों के जीवन में शिक्षा के महत्व पर  शिक्षकों के अमूल्य योगदान के प्रति श्रद्धा व्यक्त किया। इसके उपरांत मौके पर उपस्थित पूर्व जिला खेल संयोजक , राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी अधिकारी एवं खेल उद्घोषक, कई खेल संस्थाओं में बतौर पदाधिकारी योगदान करने वाले शहर के शिक्षक, प्रशिक्षक श्याम शर्मा को विगत 43 वर्षों से खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंग वस्त्र , पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में शिक्षक श्याम शर्मा ने शहर की उभरती हुई सामाजिक संस्था के द्वारा किए जा रहे समाज की जरूरतमंद एवं आम जनमानस के लिए किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए संस्था को अपनी शुभकामनाएं एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक सदस्य शंकर जोशी ने किया।  धन्यवाद ज्ञापन आशीष प्रसाद ने दिया । कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के  अधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं जिनमें मुख्य रूप से आशीष प्रसाद , अरुणिमा हुई, धीरज कुमार, रिंकू साहू, सुशांत कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद का विशेष योगदान रहा।

और पढ़ें

अतिथि भवन होटल मामले में झारखण्ड के डीजीपी जमशेदपुर एसएसपी और सितारामडेरा थाना प्रभारी हाई कोर्ट में हुए हाज़िर कोर्ट ने 48 घंटे में सील खोलने का दिया आदेश अनुसंधान के तरीके पर जताई कड़ी नाराजगी

जमशेदपुर : उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’