Chaibasa :- विगत 1 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया है, उनके कार्यकाल को भारतीय जनता पार्टी बेमिसाल होने का दावा कर रही है, जिसके तहत विगत 30 मई से आगामी 30 जून तक कई कार्यक्रमों के माध्यम से 9 साल दौरान हुए जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस तक पहुँचाने का लक्ष निर्धारित किया गया है, इसी के तहत रेल कोयला एवं खान राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे को पश्चिमी सिंहभूम के लिए पार्टी द्वारा प्रभारी नियुक्त किया गया है, इसी कड़ी मे मंत्री जी का जैतगढ़ मे एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन होना है, इसके पूर्व आज चाईबासा परिषदन मे उनके द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया गया, जहाँ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल मे कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के आमजनों को लाभ पहुँचाया गया, तथा इन उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचा कर मिशन 2024 को सफल बनाते हुए नरेन्द्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है !

प्रेसवार्ता के उपरांत पूर्व विधायक पुतकर हेम्बरोम के परिवार से मिले रेल राज्यमंत्री
अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद आज भारत सरकार के रेल खान एवं कोयला राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे सौकाकुल परिवार से मिलने के लिए पूर्व विधायक पुतकर हेम्बरोम के आवास पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने पुतकर हेम्बरोम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार का ढांडस बांधा एवं उसके उपरांत पार्टी द्वारा जैतगढ़ मे आयोजित कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए प्रस्थान कर गये !










