डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत बोमरो टोला बारुबेड़ा में मुखिया फुलमनी मुर्मू के नेतृत्व में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत सफाई सह स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बोमरो टोला बारुगोड़ा में हो वारंग क्षिती के लेखक ओत गुरू कोल लाको बोदरा की मूर्ति एवं साथ में विभिन्न क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई. मौके पर केन्दुआ पंचायत के मुखिया फुलमनी मुर्मू, लखन जोंको, चाम्पु जोंको आदि ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी. मुखिया फुलमनी मुर्मू ने कहा की किसी भी समाज में स्वच्छता एक महत्वपूर्ण कार्य है. सबसे पहले मन की स्वच्छता जरुरी है तभी हम अपने समाज को साफ़ रख सकते हैं.










