चाकुलिया थाना क्षेत्र के कुटरापाड़ा गांव निवासी रेयाज हेम्ब्रम उर्फ सोसोधर हेम्ब्रम के खिलाफ छात्राओं घाटशिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है . घटना के सम्बन्ध में छात्राओं ने बताया की रेयाज हेम्ब्रम ने कुछ लड़कियों का नाम और मोबाइल नंबर के साथ अमर्यादित शब्द लिखकर अपने मोबाइल स्टेटस पर डाल दिया है. जिसके कारण उनकी काफी बदनामी हो रही है. इस बारे में पता चलने के बाद 19 अप्रैल को उन लड़कियों ने आदिवासी छात्र संघ के जिलाध्यक्ष सुपाई सोरेन, शिदो मार्डी, लखाई मुर्मू आदि छात्रों को जानकारी दी. छात्र नेताओं ने मामले की पूरी जानकारी प्राप्त करके सत्यापन करने के बाद शनिवार को छात्राओं के साथ जाकर घाटशिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत में छात्रा ने बताया कि रेयाज हेम्ब्रम उर्फ सोसोधर हेम्ब्रम ने 6 सहेलियों का नाम एवं मोबाइल नंबर लिखकर अपने स्टेटस में दाल दिया है और उक्त तस्वीर के अंत में अमर्यादित शब्द लिखकर कॉल करने को लिखा है. जिसे देखकर हम सब काफी शर्मसार हो रहे हैं. स्थिति ये हो जा रही है की कि हम समाज में किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहे. छात्राओं ने थाना प्रभारी से आग्रह किया है कि रियाज हेंब्रम उर्फ सोसोधर हेंब्रम के नाम मामला दर्ज करते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये.
इस मामले पर आदिवासी छात्र संघ के जिलाध्यक्ष सुपाई सोरेन, सिदो मार्डी, एवं लखाई मुर्मू ने संयुक्त रूप से कहा कि समाज में ऐसे लड़कों का कोई स्थान नहीं होना चाहिए. इस प्रकार का अमर्यादित काम करने वाले लड़के पर प्रशासन जल्द से जल्द कड़ी कानूनी कार्रवाई करे. किसी भी लड़की, या किसी की भी बहन बेटी के बारे में ऐसा गलत सन्देश समाज में फ़ैलाने वाले व्यक्ति को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे होना चाहिए.










