तमंचे की नोक पर बाईक सवार से 5 लाख रु लूटकर अपराधी हुए फरार, सोनुआ थाना मे कांड दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Chaibasa:- पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग में पिस्तौल का भय दिखा कर अज्ञात अपराधियों ने एक मोटरसाईकिल सवार से पाँच लाख रुपया लूट लिया है. पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंध में सोनुवा थाना में मामला दर्ज कराया,घटना सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के बैधमारा और राघोई गांव के बीच की है. सोनुआ थानाक्षेत्र के बारी गांव के गोपेश प्रधान नामक व्यक्ति चक्रधरपुर से पाँच लाख रुपया लेकर गाँव जा रहा था. इस दौरान बैधमारा रेल फाटक पहुंचने से पूर्व एक पुलिया के पास पहले से घात लगाकर बैठे छह अज्ञात अपराधियों ने बाईक सवार गोपेश प्रधान को रोका. जिसके बाद अपराधियों ने पिस्तौल सटाकर पैसों से भरा बैग लूट कर बाइक से भाग गये. लूट का शिकार हुए व्यक्ति से शिकायत मिलने के बाद पुलिस अपराधियों के धर-पकड़ के लिये छापेमारी कर रही है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी