मानगो मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के जनसंपर्क अभियान में उमड़ी महिलाओं की भीड़ कुमकुम ने कहा विकास और बदलाव के लिए वोट करें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम मेयर चुनाव काफी दिलचस्प हो चुका है l 13 प्रत्याशी यहाँ से अपने -अपने दावों और वादों के साथ चुनाव मैदान में हैं l मगर इन सबके बीच अगर कोई चर्चित चेहरा है तो वो है कुमकुम श्रीवास्तव l अब तो इस अभियान में उनके पति राजकुमार श्रीवास्तव भी खुलकर उनके साथ हो चले हैं l पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने अपना सारा जोर कुमकुम श्रीवास्तव के प्रचार अभियान को गति देने में लगा दिया है l  इधर महिला कार्यकर्ताओं की टीम के साथ कुमकुम श्रीवास्तव पूरे क्षेत्र में जबरदस्त जनसंपर्क अभियान चला कर मतदाताओं से सीधा संवाद कर अपने लिए समर्थन मांग रही हैं l कुमकुम श्रीवास्तव के जनसंपर्क अभियान में तेजी से उमड़ती महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ इस बात का संकेत है की उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं है l लम्बे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर क्षेत्र के आम लोगों की आवाज़ बनकर उनलोगों के लिए उन्होंने जो काम किया है उसकी झलक इस प्रचार अभियान में देखने को मिल रही है l

इसकी क्रम में उन्होंने मानगो क्षेत्र के  बाल्टी कारखाना, टैंक रोड, सिलसिला चौक, उलीडीह बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया ओर घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत कर पदयात्रा में कदम से कदम मिलाया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मानगो की जनता की सेवा करना है जिसमें जलजमाव की समस्या से निजात ओर महिलाओं की सुरक्षा है वही महिलाओं के शिक्षा के लिए विशेष विद्यालय की स्थापना एवं पिंक टॉयलेट का निर्माण करना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी मतदाताओं से क्रम संख्या -2 पर मतदान करने की अपील की l

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी