दुमका के जरमुंडी थाना कार्यालय के सामने खड़े ट्रक में गमछे के सहारे संदेहास्पद स्थिति में झूलता मिला युवक का शव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुमका जिले के जरमुंडी थाना कार्यालय के सामने खड़े एक पुराने ट्रक में एक 20-22 वर्षीय युवक का शव गमछे के फंदे में झूलता मिला है. युवक के दोनों हाथ ट्रक के डाला को पकडे हुए अवस्था में है और गले का  फंदा डाला में बंधा हुआ है जिसके सहारे शव जमीन से कुछ ऊपर ही झूल रहा है. ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है की युवक की पहले हत्या कर दी गयी हो और फिर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को ट्रक में टांग दिया गया हो . ईधर इस घटना की सूचना मिलते ही जरमुंडी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर आवश्यक कार्यावाही में जुट गयी. पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है की इस घटना का असली कारण क्या है ?

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी