चाकुलिया : विधायक के नाम ज्ञापन सौंप आमंडागरा प्राथमिक विद्यालय में चारदीवारी निर्माण की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड के बेंद पंचायत स्थित आमंडागरा प्राथमिक विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्यों ने चारदिवारी निर्माण को लेकर गुरुवार को विधायक प्रतिनिधि राकेश मोहंती को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान लिखित तौर पर कहा कि बेन्द पंचायत के आमंडागरा प्राथमिक विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यालय का चारदिवारी निर्माण करने की मांग की. उन्होंने कहा कि स्कूल में चारदीवारी नहीं होने से स्कूली बच्चों के लिए समस्या उत्पन्न हो रही है. इस मौके पर ग्राम प्रधान विजय सौरेन, लखन मांडी, मनोज गोप, राहुल महतो आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें