डुमरिया : सांसद से मारांगसोंघा से ओड़िशा बोर्डर तक पीसीसी सड़क निर्माण की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कांटाशोल पंचायत के मारांगसोंघा से ओड़िशा बोर्डर तक पीसीसी सड़क निर्माण की मांग सांसद विद्युत वरण महतो से की गई है. गुरुवार को सांसद प्रतिनिधि बसंत मदिना के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों संग सांसद से मिलकर मांगपत्र सौंपा. ग्रामीणों ने कहा कि मारांगसोंघा से ओड़िशा की दूरी ढाई किलोमीटर है. इस क्षेत्र के ग्रामीण लगातार ओड़िशा आना-जाना करते हैं. बोर्डर की सड़क बहुत ही जर्जर है. इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. सांसद ने जल्द ही इस सड़क के निर्माण कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि बसंत मदिना, दिलीप पंडा, विशु माझी, सुनील साव, खुदिया सोरेन, पालू किस्कू, नारायण हेंब्रम, काशु मार्गी, रघु मार्डी आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी