सरायकेला के नीमडीह मे नियोजन नीति के विरुद्ध छात्रों का प्रदर्शन, किया सरकार का पुतला दहन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरायकेला : जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र के एन एच ३२ रघुनाथपुर चौक में छात्रों द्वारा सरकार का पुतला दहन किया गया, प्रदर्शन कर रहे छात्रों मे झारखण्ड के हेमंत सोरेन के सरकार द्वारा जारी नियोजन नीति को जबरदस्त उबाल देखा गया, सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि हजारों बलिदान एवं संघर्ष के बाद ही अलग झारखण्ड प्रदेश गठन हुआ, लेकिन बिडंबना यह कि राज्य के छात्र-छात्राओं को को आज भी रोजगार के लिए दर-दर ठोकरें खानी पड़ रही है, छात्रों का यह भी कहना है कि मौजूदा हेमंत सरकार नई नियोजन लागु कर बहारियों को रोजगार प्रदान करने की षड़यंत्र मे जुटी है एवं राज्य सरकार यहां की खनिज संसाधनों की लूट करने की साजिश रच रही है । इस मौके पर नियोजन नीति के विरोध में छात्रों द्वारा सरकार से नियोजन नीति को वापस लेने की मांग की गई,और ताकी स्थानीय आदिवासियों-मूलवासियों पर अत्याचार एवं शोषण बंद हो,इस मौके पर उपस्थित गोपेश महतो,विष्णु पद महतो,राकेश महतो , आदित्य महतो , परिमल महतो,फूलचंद महतो , चेतन महतो,राजेश,देवेंद्रनाथ महतो, नरेश महतो, लंबोधर महतो, बंगसीधर, भभतरण, मालखान,निमाई, मुकेश, विचित्र,मुकेश, चितरंजन,बिनोद,अजय, कामेश्वर,त्रिलोचन,नंदकिशोर,अक्षय,राजेश,किशोर,शिवानी,काजल,फनीता,सरिता,नितिन,आदेश, रामेश्वर,पंकज,विश्वरंजन आदी उपस्थित रहे!

झारखण्ड के नई नियोजन नीति के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए छात्र

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी