चाकुलिया : शहर के शिवालयों में पहली सोमवारी पर उमड़ी भक्तों की भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सावन की पहली सोमवार का विशेष महत्व होता है. कहा जाता है कि सावन के महीने में शुद्ध मन से भगवान शिव की पूजन व अराधना से भोले बाबा अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते है. सावन की पहली सोमवार को शहर के शिवालयों में सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी . श्रद्धालुओं ने  बेलपत्र, फूल, फल, दुध,मधु  शिवलिंग पर अर्पित कर पूजा अर्चना की . शहर की प्रसिद्ध नागा बाबा मंदिर में श्रद्धालु भगवान भोले की पूजा करने के लिए सुबह से कतार में लगे है. मंदिर के मुख्य पूजारी दिलीप पति ने कहा कि यहां आम दिनों की अपेक्षा सावन की सोमवार को कुछ ज्यादा भीड़ होता है. वैसे प्रत्येक मंगलवार को भी मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है. वहीं शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र के सभी शिवालयों में भक्तों ने सावन की पहली सोमवारी पर जल चढ़ाकर एवं पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी