मानगो के विस्थापित दुकानदारों ने की विधायक सरयू राय से मुलाकात, विधायक ने दिया आश्वासन दूकान आवंटन में नहीं चलने देंगे मंत्री की मनमानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुरः मानगो चौक के विस्थापित दुकानदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज विधायक सरयू राय से मुलाकात कर दुकान आवंटन में की जा रही अनियमितताओं से अवगत कराया। दुकानदारों ने बताया कि मानगो नगर निगम के द्वारा दुकान आवंटन में मनमानी की जा रही है। आरोप है कि नगर निगम मंत्री के चहेतों की सूची बना रहा है। उनकी बातों को सुनने के बाद विधायक सरयू राय ने उन्हें उनकी लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया और कहा कि दुकान आवंटन में मंत्री की मनमानी वे किसी भी हाल में नहीं चलने देंगे। श्री राय ने कहा कि प्रशासन पथ विक्रेता अधिनियम, 2014 के प्रावधान का उल्लंघन करेगा तो वे मामले को सरकार और न्यायालय तक ले जाएंगे।

विधायक श्री राय ने कहा कि बाजार तोड़ने के मामले में भी प्रशासन ने अधिनियम का उल्लंघन किया है। कहा कि दुकानदारों को बसाने के मामले में नियम का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान श्री राय ने निगम के कार्यपालक पदाधिकारी से भी बात की और और उन्हें दबाव में आकर गलत नहीं करने का सुझाव दिया।

विधायक सरयू राय ने दुकानदार संघ के प्रतिनिधिमंडल से मानगो में बाजार लायक भूमि की तलाश करने को कहा। इसके लिए उन्होंने कुछ सुझाव भी दिए। इसके तहत मानगो बाजार में कृषि बाजार समिति की जमीन, कुंवर बस्ती में पेयजल स्वच्छता विभाग की जमीन, उलीडीह में स्वर्णरेखा परियोजना की जमीन, वन विभाग की जमीन, एनएच पर स्वर्णरेखा परियोजना और बस पड़ाव के लिये चिन्हित जमीन का हिस्सा,  शंकोसाई में सरकारी जमीन, बालीगुमा में जमीन और मेडिकल कॉलेज के पास दुकान बनाने का सुझाव दिया गया। श्री राय ने मानगो में अलग-अलग क्षेत्रों में कई व्यवस्थित बाजार बनाने को लेकर नगर विकास विभाग से वार्ता करने की बात भी कही।

इसके साथ ही विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को पथ विक्रेता अधिनियम, 2014 के मुताबिक शीघ्र वेंडर कमेटी की मीटिंग बुलाने का सुझाव दिया ताकि विधिवत दुकान आवंटन हो सके। श्री राय ने कहा कि जिनके पास मानगो डिवाइडर पर दुकान लगाने का निगम द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र और वेंडर कार्ड है, उन्हें ही प्राथमिकता के आधार पर दुकानें देनी चाहिए। ऐसा न होने पर मामला सरकार और न्यायालय तक जाएगा।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी