Chaibasa:- विगत कल जगन्नाथपुर के सेरेंगसिया मोड़ मे अनियंत्रित ट्रक के चपेट मे आकर भाजपा नेता जितु गुप्ता घायल हो गया, बताया जाता है कि लगभग रात 8 बजे के आस-पास जगन्नाथपुर के सेरेंगसिया मोड मे लगने वाले ठेला मे जितु गुप्ता जलपान कर रहा था, मिली जानकारी के अनुसार नुआमुंडी के और से आने वाली ट्रक जैसे ही जगन्नाथपुर के सेरेंगसिया की तरफ मुड़ी, इसी क्रम मे भाजपा नेता जितु गुप्ता अनियंत्रित ट्रक की चपेट मे आ गया, जिसके चलते उसके सिर मे गंभीर चोट लगी, घटना के बाद पुलिस भी पहुंची और अपनी कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया, वहीं घायल भाजपा नेता को देर रात लगभग 12 बजे जगन्नाथपुर से चाईबासा के सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ उनका ईलाज चल रहा है, भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पूरी को जैसे ही घटना के संबंध जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल जिले के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर साहिर पॉल से संपर्क साधा तथा घायल नेता के ईलाज को लेकर आग्रह भी किया, वहीं आज सुबह जिला अध्यक्ष सतीश पूरी अपने कार्यकर्ताओ के साथ चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचे एवं जितु गुप्ता से भेंट करते हुए उसका हाल चाल जाना, अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जितु गुप्ता के सिर मे सिर मे गंभीर चोट लगी है, एवं एक्सरे तथा अन्य प्रकार जाँच के बाद उसका बेहतर ईलाज किया जायेगा,घायल नेता के साथ भेंट करने वालों मे
पश्चिमी सिंहभूम भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पूरी के साथ रंजन प्रसाद,रामानुज शर्मा,मनोज अज़ाद,अनिल गुप्ता आदी शामिल रहे!











