चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को आई आंधी एवं बारिश से भारी नुकसान हुआ है. आसमान में बिजली के कड़क के साथ करीब आधा घंटा तक तेज हवा चली है. इस दौरान आंधी से कई पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई घरों के छप्पर उड़ गए तो कही पेड़ की डाली घर पर गिर गई. वहीं स्टेशन रोड में सड़क पर एक पेड़ गिर गया है. इसके कारण इस सड़क पर आवागमन ठप है. नया बाजार स्थित बीड़ी बस्ती में भी बीड़ी मजदूरों की कई झोपड़ियां हवा में उड़ गई हैं. इसके कारण गरीब मजदूरों की परेशानियां बढ़ गई हैं. स्वर्णरेखा कॉलोनी, बजार समिति तथा बाजार में बिजली के कई खंभे भी उखड़ गए हैं और कई पेड़ टूट गई हैं. इस दौरान तेज हवा से बाजपेई नगर में कचड़े सड़क पर बहने लगे. जिस कारण से राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

इधर चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत क्षेत्र में आधी तूफान में कोई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस सूचना मिलते ही विधायक समीर कुमार मोहंती ने क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान विधायक ने भंडारू ओर बाड़ाघाट गांव पहुंचकर सभी पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद ओर तिरपाल दिया. साथ ही विधायक ने कहा जल्द सरकारी मुवाजा देने के लिए सरकार से प्रयास करेंगे. इस मौके पर विष्णु नायक, राम नायक, सरला नायक, कालिदास हेंब्रम, समलाल हांसदा, नवीन मांडी आदि उपस्थित थे.










