बहरागोड़ा प्रखंड के मालबांधी गाँव में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ. भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से प्रमुख स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर में का आयोजन किया गया था. स्वास्थ्य शिविर में 11 डाॅक्टरों की टीम डॉ टीके महन्ती, डॉ चम्पाई सोरेन, डॉ किरण सिंह, डॉ नीरज मिश्रा,डॉ जय बालिया, डॉ शिवम, डॉ विदेश गांगुली, डॉ प्रकाश राय, डॉ शान्तनु महापात्रा तथा पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों के द्वारा 512 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह प्रदान किया. डाक्टरों के सलाह पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान किया गया.

शिविर में मरीजों को रक्त जांच, रक्तचाप जांच तथा ईसीजी की निःशुल्क सुविधा प्रदान किया गया. जमशेदपुर स्थित पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों के द्वारा नेत्र रोगियों का नेत्र जांच किया गया. मोतियाबिंद से 47 ग्रस्त नेत्र रोगियों का आयुष्मान भारत योजना के तहत पूर्णिमा नेत्रालय में निःशुल्क आपरेशन कराया जायेगा. क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा अन्त्योदय के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने कहा कि राज्य के इस सीमावर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की काफी कमी है. लोगों को इलाज कराने के लिए पश्चिम बंगाल तथा ओड़िसा के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है. उन्होंने कहा कि लोगों की स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों को दूर करने के लिए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. स्वास्थ्य मनुष्य का सबसे बड़ा सम्पत्ति है. उन्होंने कहा कि विगत डेढ़ वर्ष के दौरान 35 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है. जिसमें 18 हजार से अधिक गरीब मरीजों का इलाज संभव हुआ है. अपने घर के पास अनुभवी चिकित्सकों की सेवा पाकर ग्रमीण प्रसन्न हैं. कार्यक्रम को जिला परिषद श्रीमती सुप्रिया सीट, वरिष्ठ समाजसेवी अर्धेन्दु प्रहराज, कल्याण श्यामल, वरीय भाजपा नेता सुमन कल्याण मंडल, रंजीत बाला, श्रीवत्स घोष, आशीष महापात्र, बेहुला नायक, अशोक मंडल, रंजीत कारेक जन्मेंजय कारेक, संजीव रथ, दुर्गा गिरी, रखोहरी मुखी एवं कौशिक माइति ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया.










