दुमका पुलिस ने 1.36 लाख रुपए लूट का किया खुलासा, एक गिरफ्तार 5 अपराधी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुमकाः रामगढ़ पुलिस ने 1.36 लाख रुपए लूट के मामले का खुलासा करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मामले में पुलिस 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जानकारी के मुताबिक विगत 10 अप्रैल को रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बौड़िया निवासी राजेंद्र मांझी एसबीआई से सीएसपी का 1,36000 रुपए निकासी कर दुमका से डेलिपाथर पुलिया के पास से लौट रहा था। इस क्रम में 5 अज्ञात हथियार बंद अपराधकर्मियों ने उससे पैसों की लूट कर ली गई। इस संबंध में रामगढ़ थाना में मामला दर्ज कराया गया था। मामले में दुमका एसपी के आदेश पर जांच शुरू हुई। इस क्रम में छापेमारी के दौरान पुलिस ने फरार अभियुक्त 20 वर्षीय अनिरुद्ध कुमार यादव को दुमका मुफ्फसिल थाना अंतर्गत सृष्टी पहाड़ कुरुवा से गिरफ्तार कर लिया गया।  उल्लेखनीय है कि छापामारी दल द्वारा घटना को अंजाम देने वाले 5 अपराधकर्मियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त बोलेरो, दो देशी कट्टा 5 पीस जिन्दा कारतूस एवं एक धारदार चाकू तथा लूटे गये रुपये में से 90,000 (नब्बे हजार रुपया) बरामद किया जा चुका है।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी