गिरीडीह : पुलिस अपराधी के बीच मुठभेड़ एक अपराधी घायल, पुलिस का सर्च अभियान जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गिरिडीह: मुफस्सिल थाना इलाके के तिनकोनिया कोलिमारन में शुक्रवार को देर रात अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी। इस घटना में दोनों और से ताबड़तोड़ फायरिंग  की गई। दोनों तरफ से हुई  इस गोलीबारी में एक अपराधी घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया और लगातार छापामारी कर रही है।

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारीयों के अनुसार रात को डुमरी थाना प्रभारी को यह सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक किस्म के लोग चार पहिया वाहन से इलाके में भ्रमण कर रहे हैं। इसके बाद डुमरी थाना की पेट्रोलिंग टीम ने उक्त वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद अपराधियों की गाड़ी मुफस्सिल थाना इलाके के कोलिमारन में पहुंची, जहां अपराधियों ने पुलिस दल पर अंधाधुंध फायरिंग  करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गयी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी