कस्तूरबा गाँधी विद्यालय में वृक्षारोपण कर मनाया गया पर्यावरण दिवस , विधायक समीर महंती व प्रसाशनिक अधिकारी हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए. इस अवसर पर विधायक ने स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजाति के फलदार एवं अन्य पौधों का रोपण  किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा कि प्रकृति ने जो भी दिया है हमें बहुत दिया है. अब लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने की जरूरत है. प्रकृति के बिना मानव जीवन अधूरा है. पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधारोपण और पेड़ तथा जंगलों की रक्षा जरूरी है. साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रकृति को बचाने संकल्प लेना चाहिए. पेड़ पौधे नहीं रहेंगे तो मानव जीवन का अस्तित्व खत्म हो जाएगा. विधायक ने स्कूल की सभी छात्राओं से अपील किया कि वे सभी घर जाकर एक- एक पौधा अवश्य लगाएं. हम सभी का दायित्व बनता है कि हम पेड़ पौधों की रक्षा करें. भारतवर्ष को क्लाइमेट जोन कहा जाता है और हम इस धरती में पैदा हुए हैं यह हमारे लिए गर्व की बात है. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, अंचलाधिकारी जयवंती देवगम, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गौरीशंकर साव, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, वनपाल कल्याण चंद्र महतो, गौतम दास, बलराम महतो, पिटला दास, वन विभाग के लिपिक तापस राय, विद्यालय की वार्डन सुमित्रा मांडी, रूपा रॉय, सुरभि कुइला आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी