पांच वर्षों से फरार पूर्व यूसिलकर्मी असीम दत्ता बंगाल से गिरफ्तार जमशेदपुर न्यायालय से जारी था गैर जमानती वारंट ,जादूगोड़ा थाना में भी है मामला दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विगत 5 वर्षों से फरार चल रहा पूर्व यूसिलकर्मी असीम दत्ता को जादूगोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया . उसपर जमशेदपुर न्यायालय के जी आर केस नंबर . 33/16  में गैर तामिला वारंट जारी था . इसके अलावा इसपर जादुगोड़ा थाना काण्ड संख्या 18/2018, दिनांक 11.04.18, धारा 379/418/420 /406/506/120 बी भा.द.वि. के तहत भी प्राथमिकी दर्ज थी . यह मामला यूसिल कॉलोनी टाईप 2 -11/18  निवासी शान्तनु दास ने घाटशिला कोर्ट में परिवाद संख्या – 27/18  के तहत दर्ज करवाया था जिसके बाद जादूगोड़ा थाना में उक्त प्राथमिकी दर्ज की गयी थी .

जादूगोड़ा जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया की असीम दत्ता विगत 5 वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस को इसकी सरगर्मी से तलाश थी . वर्तमान में इसने अपनी ठिकाना – गनीमा रोड, मल्लिकपुर, थाना बरूईपुर, जिला साउथ 24 परगना, पश्चिम बंगाल को बनाया हुआ था . पुलिस को गुप्त सूचना मिली इसके बाद सत्यापन किया गया और छापेमारी करके असीम दत्ता को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है . ज्ञात हो की असीम दत्ता पर जादूगोड़ा में भी कई लोगों से रूपया लेकर गबन करने का आरोप है . वर्ष 2019 में इसके जादूगोड़ा कॉलोनी स्थित घर की कुर्की जब्ती भी हुई थी . मगर वो पुलिस की पकड़ से दूर फरार चल रहा था .

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी