Chaibasa चाईबासा के आम लोगों में पुलिस की अच्छी छवि लगातार धूमिल होती जा रही है, भले ही उसका सूत्र वाक्य, उसकी टैग लाइन “शांति, सेवा और न्याय” हो। क्यूंकि चाईबासा पुलिस जिस कदर लॉटरी माफिया सिकंदर यादव के ऊपर मेहरबान है, उससे सिकंदर ही नहीं उससे जुड़े गुगों के भी हौसलें पूरी तरह से बुलंद हैं, जिसके चलते ऐसा प्रतीत होने लगा है, कि पुलिस कभी भी कमजोर व भुक्तभोगी की नहीं सुनती है, मामला सदर थाना क्षेत्र के बांधपाडा मे रहने वाले नितीश झा नामक युवक से जुडी है, जो बेहद गरीब है एवं पिता के गुजर जाने के बाद वो फुटपाथ मे कपडे बेचकर अपने परिवार का गुजार वसर कर रहा है , नितीश झा ने बताया कि,विगत 29 अप्रैल को रात लगभग 8 बजे वो अपने घर के बाहर सड़क पर खड़ा था, इसी दौरान बाँधपाड़ा मे रहने वाला उदय डे, पिता -पाचू डे उसके पास आया और उसने HK ब्रांड का लॉटरी बेचने का ऑफर दिया, जब नितीश झा ने उदय के प्रस्ताव को ठुकराया तो दोनों मे कहा-सुनी हुई, एवं इसी बिच अचानक उदय डे ने नितीश झा के चेहरे पर एक जोरदार मुक्का मारा, जिससे नितीश की आँख मे गहरी चोट लगी और वो लहूलुहान व बदहवास होकर निचे जमीन पर गिर पड़ा, उसके बाद भी उदय डे नहीं रुका और लात घुसों से प्रहार करता रहा तथा जाते-जाते उसने HK कंपनी का अवैध लॉटरी नहीं बेचने की सूरत मे जान से मारने की धमकी भी दी !
शिकायत लेकर थाने पहुँचने पर पुलिस ने डांट-फटकार कर भगाया
नितीश झा ने बताया कि पूरी तरह लहू लुहान एवं घायल अवस्था मे वो किसी प्रकार सदर थाना पंहुचा, जहाँ उसने सदर थाना मे पदस्थापित छोटा बाबू सौरभ कुमार को आपबीती बताई, तो छोटा बाबू सौरभ ने उसकी एक भी नहीं सुनी और डांट-फटकार लगाते हुए उसे भगा दिया,नितीश झा ने आगे कहा कि इसके बाद फिर से उसने 30 अप्रैल को सदर थाना मे लिखित रूप से एक शिकायत पत्र समर्पित किया है ,इसके बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है !

लॉटरी बेचने के आरोप मे उदय डे जा चूका है जेल
नितीश झा ने बताया कि उदय डे अवैध लॉटरी बेचने के आरोप मे पूर्व मे जेल जा चूका है, एवं वर्तमान मे HK ब्रांड का प्रतिबंधित लॉटरी का महाजन है,जो बाँधपाड़ा एवं आस-पास के क्षेत्रों मे कई एजेंटों के जरिये अवैध लॉटरी बेचता है !

अवैध लॉटरी के आगोश मे चाईबासा शहर, खुनी संघर्ष की आशंका
लॉटरी माफिया सिकंदर यादव के जेल से बाहर आने के बाद इन दिनों HK ब्रांड की अवैध लॉटरी शहर मे पूरी तरह से धूम मचा रही है,प्रतिदिन सिकंदर के गुर्गो को अवैध लॉटरी बांटते हुए देखा जा सकता है,और इस पर रोक लगाने मे पुलिस की कार्रवाई पब्लिक के सामने केवल मात्र आई वाश के रूप मे साबित हो रहा है, और जिसके चलते अवैध लॉटरी माफिया प्रतिदिन केवल चाईबासा शहर से ही लगभग 10 से 15 लाख रु लोगों की गाढ़ी कमाई को लूट रहें हैं, एवं जिसके चलते अवैध लॉटरी कारोबारियों के बिच खुनी संघर्ष होने की आशंका भी जाहीर होने लगा है!
क्रमशः ——










