चाकुलिया में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग व नगर पंचायत की टीम ने डोर तो डोर अभियान चलाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया : चाकुलिया शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बेकाबू हो चुके डेंगू की रोकथाम के लिए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत की टीम डोर टू डोर जांच अभियान चलाया. इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के पूर्णापानी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर डेंगू को लेकर निरीक्षण किया. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में बेंद, पाकुड़िया, बड़ामारा, कुचियाशोली गांव में सदस्यों ने घर-घर जाकर फ्रिज, कुलर, गमला आदि का निरीक्षण किया और डेंगू से बचाव के लिए आवश्यक सुझाव दिया. इस दौरान नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों के कई घरों में स्थित गमला और टायर में डेंगू के लार्वा पाए गए. मौके पर लार्वा को नष्ट किया गया. इस मौके पर एमपीडब्ल्यू विकास गिरी, राजेंद्र नाथ महतो, प्रदीप महाली, ग्लोरिया भेंगरा, रामकृष्ण पानी, अरुण कुमार मंडल, लैब टेक्नीशियन प्रवीर बेहरा, एमपीडब्ल्यू विक्रम महतो, पिकलू महतो, कलोल गिरी आदि उपस्थित थे

और पढ़ें

अतिथि भवन होटल मामले में झारखण्ड के डीजीपी जमशेदपुर एसएसपी और सितारामडेरा थाना प्रभारी हाई कोर्ट में हुए हाज़िर कोर्ट ने 48 घंटे में सील खोलने का दिया आदेश अनुसंधान के तरीके पर जताई कड़ी नाराजगी

जमशेदपुर : उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’