चाकुलिया में जंगली हाथी के हमले से एक घायल ,वन विभाग ने इलाज के लिए दी आर्थिक सहायता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड के जामुआ पंचायत अंतर्गत हरिनिया गांव निवासी राम हांसदा (26 वर्ष) को सोमवार की सुबह एक जंगली हाथी ने हमला कर घायल कर दिया. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार राम हांसदा बहरागोड़ा के भंडारशोल में अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था. इस दौरान दो हाथियों की लड़ाई हो रही थी और उसी बीच युवक भी वहां पहुंचा. इतने में एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया. वह भागने के दरमियान बुरी तरह से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. जहां डाक्टरों की उसकी इलाज कर उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के बारीपदा रेफर कर दिया गया. इसकी सूचना पाकर वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना. साथ ही सरकारी प्रावधान के अनुसार इलाज के लिए तत्काल 5000 रुपये दिया.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी