सरायकेला/राजनगर :-आज दिनांक 9 मई को सरायकेला खरसावां जिला क्षेत्र के राजनगर प्रखंड मे पड़ने वाले लोधा गांव स्थित हेमंत सिंहदेव के आवास मे क्षत्रिय समाज के द्वारा बड़ी ही धूम-धाम के साथ महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई, जहाँ झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित एवं झारखण्ड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशनंद गोस्वामी पुरे लाव -लशकर के साथ पहुंचे थे, इस मौके पर बाबूलाल मरांडी के साथ तमाम अतिथियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए, श्रद्धा सुमन अर्पित किया,इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा, जिस प्रकार महाराणा प्रताप ने अपने देश और जनता के संघर्ष करते हुए अपने प्राणो की आहुति दी थी, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है, उन्होंने कहा, आज के परिपेक्ष मे उनके आदर्शो का अनुसरण करते हुए देश और राज्य का विकास किया जा सकता है,इस मौके पर बाबूलाल मरांडी, दिनेशानंद गोस्वामी, हेमंत सिंहदेव, विनय सिंहदेव, गोपाल सिंहदेव, बसंत सिंहदेव सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित रहे!











