दुमका के सरैयाहाट में डैम में डूबने से चार बच्चों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुमका : दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पथरिया बांध में चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ये सभी बच्चे स्नान करने के लिए डैम गये थे। बताते हैं कि बच्चे पिंडरा गांव के रहने वाले थे, जो बगल के गांव स्थित पथरिया बांध में स्नान करने गए थे। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

मृतकों में श्याम यादव का 12 वर्षीय पुत्र पुत्र कुंदन कुमार, सुबोध मांझी की 10 वर्षीया बेटी रेखा कुमारी, छविकांत मांझी की 12 वर्षीया बेटी ज्ञान गंगा कुमारी और संतोष मांझी की 10 वर्षीय बेटी नंदनी कुमारी शामिल हैं। सभी पिंडरा गांव के रहने वाले हैं। जिले के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने घटना की पुष्टि की है।

Leave a Comment

और पढ़ें