चाईबासा के जेलर को गेंगस्टर सुजीत सिन्हा द्वारा जान से मारने की धमकी, सदर थाना मे मामला दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Chaibasa :- चाईबासा मंडल कारा के जेलर अजय कुमार प्रजापति को जान मारने की धमकी दी गई है. यह धमकी पलामू के गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के गुर्गों द्वारा व्हाट्सएप मैसेज के जरिए दी गई है.
मैसेज में परिवार सहित सभी लोगों को जान से मारने की धमकी गैंगस्टर के गुर्गों ने दी है. 1 मई को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए जेलर को जान से मारने की धमकी दी गई है. जिसके बाद चाईबासा के सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. इसी के साथ जेलर अजय कुमार प्रजापति की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. धमकी किन कारणों से दी गई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. पलामू का गँगस्टर सुजीत सिन्हा चाईबासा के मंडलकारा में बंद है. अपनी हरकतों के कारण ही पिछले 2 सालों में इसे कई बार अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया जा चुका है. वह जिस जेल में रहता है, वहां अपनी सत्ता चलाने की कोशिश करता है. प्रशासनिक कारणों से ही जुलाई 2022 में उसे चाईबासा मंडल कारा में शिफ्ट किया गया था. यहां भी सुजीत सिन्हा की ओर से उसके गुर्गों ने अपनी हरकतें शुरू कर दी है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी