घाटशिला : एचसीएल आईसीसी प्रबंधन ने काटा 16 दुकानदारों का बिजली कनेक्शन, कई महीनो से बिजली बिल है बकाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बकाया बिजली बिल को लेकर बकायेदारों पर बड़ी कारवाई करते हुए एचसीएल आईसीसी प्रबंधन ने 16 दुकानदारों का बिजली कनेक्शन काट दिया है. इन लोगों को पूर्व में कम्पनी प्रबंधन द्वारा बिल भुगतान करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था मगर किसी ने भी बिल जमा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई जिसके बाद प्रबंधन के आदेश पर बिजली विभाग के लाइनमेन आये और सभी का बिजली कनेक्शन काट कर चले गए.

बताते हैं की इन सभी दुकानदारों का कई महीनो से बिजली का बिल बकाया है . जिसके लिए कम्पनी प्रबंधन ने इन्हें कई बार नोटिस भी दिया था मगर किसी भी दुकानदार ने इस बारे में कभी ध्यान नहीं दिया जिससे इनका बकाया बढ़ता देख कम्पनी को यह कदम उठाना पड़ा. अब जबतक ये लोग पूरी बकाया राशि का भुगतान नहीं करते हैं इन्हें अँधेरे में ही रहना होगा.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी