बाबा नगरी देवघर में राजकीय श्रावणी मेला आरम्भ कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किया उद्घाटन मेला के दौरान वीआईपी, वीवीआईपी एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन पूर्णरूप से रहेगा बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाबा नगरी देवघर में विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2023 का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन झारखण्ड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किया l   इस दौरान सर्व प्रथम झारखण्ड सीमा पर अवस्थित दुम्मा कांवरिया पथ श्रावणी मेला का विधि-विधान पूर्वक शुभारंभ कराने हेतु 11 वैदिक पुरोहितों द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा संपन्न करवाई गयी l

पूजा समाप्ति के बाद अतिथियों द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर श्रावणी मेला, 2022 उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत देवघर के उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा स्वागत भाषण के साथ किया गया। अपने स्वागत भाषण में उपायुक्त ने कृषि  मंत्री के साथ सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मेला में प्रशासनिक एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का परिचय दिया ।उपायुक्त  द्वारा श्रद्धालुओं को जानकारी दी गयी कि 19 वर्षों के बाद ऐसा श्रावणी मेला आया है, जिसमें 08 सोमवार पड़ेंगे। राज्य सरकार के निर्देशानुसार विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में बाबा नगरी देवघर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। वहीं कांवरिया पथ में गंगा नदी का बालू बिछाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को चलने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सभी के सहयोग से जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि देवघर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को सुलभ व सुरक्षित जलार्पण कराया जा सके। वहीं राज्य सरकार के निदेशानुसार राजकीय श्रावणी मेला के दौरान वीआईपी, वीवीआईपी एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन पूर्णरूप से बंद रहेगा। ऐसे में आवश्यक है कि आप सभी इस दिशा में सहयोग करें, ताकि बाबाधाम आने वाले देतुल्य श्रद्धालुओं को जलार्पण में किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।

 

इसके बाद  मंत्री बादल पत्रलेख सभी का संबोधित  करते हुए कहा कि झारखण्ड के  मुख्यमंत्री की  अगुवाई में हम सभी मिलकर बाबा के भक्तों का स्वागत करेंगे । राज्य सरकार व जिला प्रशासन के साथ-साथ हम सभी के  लिए यह अवसर है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को समझें। सभी के भागीदारी के बिना इतना बड़ा आयोजन कतई सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा सरकार आपके साथ है। आइये कदम से कदम मिलाकर चलें और अपने पुनीत कर्तव्य का पालन करें। देवघर अपने भव्य स्वरूप के साथ बाबाधाम आने वाले सभी कांवरियों के अभिनंदन के लिए तैयार है। साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को ओर भी कैसे बेहतर बनाया जाय, इस पर राज्य सरकार कार्य कर रही है। वहीं पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दोगुना श्रद्धालुओं की आने की संभावना है। ऐसे में सभी मिलकर मेले का सफलता से आयोजन करें, ताकि यहां आने वाले देवतुल्य श्रद्धालु एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।

कार्यक्रम के दौरान विधायक  नारायण दास ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राजकीय श्रावणी मेला में बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले ये हम सभी की कामना है। इसके अलावे पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि  संजय शर्मा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, पूर्व मंत्री  सुरेश पासवान एवं धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष  जयशंकर पाठक ने अपने संबोधन में श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। वहीं कार्यक्रम के अंत उप विकास आयुक्त डॉ0 कुमार ताराचन्द ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर संथाल परगना डीआईजी  सूदर्शन भगत, पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र जाट, अनुमंडल पदाधिकारी  दीपांकर चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस  अनिमेष रंजन, जिला नजारत उपसमाहर्ता  परमेश्वर मुण्डा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी  रवि कुमार, साथ-साथ डीसी सेल के अधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व कर्मी आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी