चाकुलिया से तारकेश्वर धाम के लिए रवाना हुआ शिवभक्तों का जत्था

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया से कांवरियों का एक जत्था रविवार को पश्चिम बंगाल स्थित तारकेश्वर धाम के लिए रवाना हुआ. पश्चिम बंगाल के हुगली जिला के प्रसिद्ध शिव धाम तारकेश्वर शिव मंदिर में सावन के महीनों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती हैं. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला से भी हजारों की संख्या में शिव भक्त तारकेश्वर धाम भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक करते हैं एवं बाबा भोलेनाथ से सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए आशीर्वाद लेते हैं. भक्तों के द्वारा सेवड़ा पुली के गंगा नदी से जल लेकर लगभग 50 किलोमीटर पैदल चलकर पहले बाबा लोकनाथ के मंदिर में जलाभिषेक कर एवं वहां से तारकेश्वर धाम जाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं. इस दौरान चाकुलिया से रविवार को शिव भक्तों की टोली भारी संख्या में तारकेश्वर धाम के लिए स्टील एक्सप्रेस से रवाना हुए. इस दौरान भक्तों के द्वारा पूरा स्टेशन बोल बम के जयकारा से गूंज उठा. इस मौके पर तारकेश्वर धाम जाने वाले शिव भक्तों में पवन सिंह, विक्रम बारिक, साइमंस कुमार, धीरज सिंह, गौरव मल्लिक, संदीप चांद, दीपक बाल्मीकि, सुब्रत कुमार, रोहन सिंह, अपु दास, सुब्रता मंडल, आदित्य सिंह, अश्विनी ओम आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी