Chaibasa:-चाईबासा पुलिस की लाख प्रयासों के बावजूद चाईबासा मे प्रतिबंधित लॉटरी के ब्यापार पर रोक नहीं लग पा रहा है, ज्ञात हो कि लॉटरी कारोबारी सिकंदर यादव के द्वारा विगत 17 अप्रेल से HK ब्रांड के नाम से बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी के गोरख धंधे की शुरुआत की गई है, इसके लिए सिकंदर यादव ने मुनकी शर्मा एवं अभिशेख कुमार दीक्षित ऊर्फ राजा के ऊपर जिम्मेदारी दी है, ताकि वो क़ानून की नजर मे कोई पाक साफ बने रहे और कई मामलों मे उसकी जमानत कायम रहे!सूत्र के मुताबिक सिकंदर एन्ड टीम के द्वारा केवल चाईबासा शहर मे ही प्रतिदिन 10 से 15 लाख रु का टिकट बेचा जा रहा है!
सदर SDPO ने कही थी छापेमारी कर कार्रवाई करने की बात
दिलचस्प बात यह है की इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने को लेकर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा छापमारी कर कार्रवाई करने की बात कही गई थी, लेकिन आलम यह है कि सिकंदर यादव के छत्रछाया मे यह कारोबार बेरोकटोक संचालित हो रहा है, क्यूंकि झारखण्ड जागरण टीम के हाथ HK ब्रांड की जो टिकट आई है वो 28 अप्रेल यानी कल की है , इससे साफ जाहीर होता है कि कारोबार लगातार जारी है जिसे रोक पाने मे पुलिस पूरी तरह विफल साबित हो रही है, या यूँ कहें सिकंदर गेंग के एक भी शेलर अथवा महाजन पर कोई कार्रवाई नहीं होने से पुलिस पर ही कई सवाल खड़े हो रहे हैं!
क्रमश:—-











