बहरागोड़ा : एनएच 18 पर हुई दुर्घटना में कार से टकरा कर बाइक सवार घायल बेहतर इलाज के लिए बारीपदा भेजा गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच 18 पर संतोष होटल के समीप अज्ञात कार के टक्कर से बांघराचूड़ा गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार 48 वर्षीय अनूप कुमार कर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया. घटना के पश्चात स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया. यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. डाक्टरों की टीम ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसके बेहतर इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार अनूप कुमार अपनी मोटरसाइकिल से बहरागोड़ा बाजार स्थित अपनी दुकान खोलने आ रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना से अनूप कर गिरकर घायल हो क्या और मौका पाकर चालक कार लेकर घटनास्थल से फरार हो गया.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी