चाकुलिया प्रखंड में जीपीडीपी 2023-24 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित प्रखंड कर्मियों व मुखियाओं को किया गया प्रशिक्षित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड सभागार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव के अध्यक्षता में जीपीडीपी 2023-24 के निर्माण हेतु प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान प्रखण्ड समन्वयक, पंचायत राज स्वशासन परिषद द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण मुखिया एवं विभागीय पदाधिकारी को योजना से संबंधित नौ विषय एवं फ्लैगशीप स्कीम, 120 प्रतिशत रूल, एक योजना संकल्प में 50 प्रतिशत अनटाईड फंड का संकल्प, संकल्प थीम में 50 प्रतिशत एक्टिविटी योजना, वीपीआरपी योजना एवं ओन फंड के विस्तृत जानकारी दी गई. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकरी देवलाल उरांव, महिला पर्यवेक्षिका सविता सिन्हा, कनीय अभियंता, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रभारी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखण्ड समन्वयक, पंचायत राज के साथ  मुखिया एवं पंचायत सचिव ने भाग लिया.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी